ktg news : कटघोरा नगर में सौंदर्यीकरण की नई पहल: पुष्पवाटिका एवं चौपाटी के निर्माण में प्रशासनिक लागत से कम खर्च में गुणवत्ता युक्त निर्माण.

कोरबा/कटघोरा 12 जुलाई 2025 : नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा नगर के सौंदर्यीकरण एवं आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 10 जुलाई को वार्ड क्रमांक 02 में स्थित पुष्पवाटिका एवं चौपाटी का भव्य लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम न केवल सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, बल्कि इसमें प्रशासकीय स्वीकृति से कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर शासन की राशि की बचत का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
पुष्पवाटिका गार्डन के उन्नयन एवं विकास कार्य हेतु 79.36 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति डी.एम.एफ. मद से प्राप्त हुई थी। इस कार्य के लिए विधिवत निविदा आमंत्रित की गई, जिसमें ठेकेदार द्वारा 21% नीचे दर (below SOR) पर कार्य की स्वीकृति दी गई। परिणामस्वरूप यह कार्य केवल 62.69 लाख रुपये की लागत में सम्पन्न हुआ।
इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 02 पुष्पवाटिका के सामने स्थित चौपाटी निर्माण कार्य हेतु 25.55 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसके लिए निविदा प्रक्रिया के तहत ठेकेदार ने 24.03% below SOR दर पर कार्य करना स्वीकार किया। इस तरह चौपाटी निर्माण मात्र 19.41 लाख रुपये में पूर्ण किया गया।

इन दोनों कार्यों को निर्धारित प्राक्कलन एवं गुणवत्ता के अनुसार निष्पादित किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कार्यों में कोई भ्रष्टाचार संभव नहीं है। इसके उलट, प्रशासकीय स्वीकृति से कम लागत में कार्य कर शासन की राशि की बचत सुनिश्चित की गई है। जहां चौपाटी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं पुष्पवाटिका में कुछ शेष कार्य जैसे कार्पेट घास बिछाना, पैगोड़ा की रंगाई-पुताई, चेयर एवं डस्टबिन की स्थापना आदि शेष हैं, जिन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाएगा।

पुष्पवाटिका के लोकार्पण से पूर्व आम जनता इसके बंद रहने के कारण वापस लौट जाया करती थी, जिससे इसे शीघ्र प्रारंभ करना अति आवश्यक हो गया था। अब इसके लोकार्पण से लोगों को सुगमता से इसकी सुविधा मिल रही है। इन विकास कार्यों से स्पष्ट है कि नगर कटघोरा की सौंदर्य छवि में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया यह कार्य न केवल पारदर्शिता का प्रतीक है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है।
कटघोरा नगर पालिका परिषद के सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र ने इस मामले पर क्या कहा :

