Tuesday, October 28, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

ktg news : नगरीय निकाय चुनाव में कटघोरा नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए मचा घमासान.. बीजेपी के दावेदारों में मुरली साहू का चर्चित पहला नाम.

कोरबा/कटघोरा 12 जनवरी 2024 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 7 जनवरी मंगलवार को मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। कटघोरा नगर पालिका परिषद इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी मुक्त आरक्षित हुई है। इसलिए महिला व पुरुष दोनों जनप्रतिनिधि अध्यक्ष पद की दावेदारी कर सकता है। कटघोरा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हालांकि टिकट किसे मिलेगा उसका फैसला उनकी पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को करना है। बात करते हैं बीजेपी के दावेदारों की तो इसमें पहला नाम मुरली मनोहर साहू का नाम सामने आ रहा है।

कटघोरा नगर पालिका परिषद के प्रमुख राजनीतिक चेहरा मुरली मनोहर साहू अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के कारण नगर में एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। बीजेपी के संभावित अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में उनका नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।मुरली मनोहर साहू की राजनीतिक यात्रा प्रभावशाली रही है। वे वार्ड क्रमांक 6, राजीव नगर से पार्षद रह चुके हैं। नगर पालिका चुनाव 2019 में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बहुत कड़ा रहा। परिणाम में दोनों प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन अंततः कांग्रेस ने जीत दर्ज की। और 2019 के चुनाव में उनकी जीत ने उनकी राजनीतिक क्षमता को और मजबूती दी। इसके साथ ही, वे कोरबा जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष और सचिव जैसे पदों पर रहकर समाजसेवा में भी सक्रिय रहे हैं।

उनकी प्राथमिकता नगर का सर्वांगीण विकास और सुंदरता को बढ़ावा देना है, ताकि कटघोरा एक यादगार नगर के रूप में पहचाना जाए। उनकी दृष्टि नगर में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले लोगों के लिए इसे एक सकारात्मक अनुभव बनाने की है। बीजेपी में उनकी सक्रिय भूमिका और एल्डरमेन के रूप में उनके कार्यकाल ने पार्टी नेतृत्व का विश्वास अर्जित किया है। यही कारण है कि उन्हें अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। मुरली मनोहर साहू ने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा है कि यदि उन्हें यह मौका मिलता है, तो वे कटघोरा के विकास के लिए अपनी पूरी क्षमता लगा देंगे। उनकी लोकप्रियता और सामाजिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें नगर के लिए एक योग्य नेता बनाती है।

इस बार प्रत्यक्ष होगा चुनाव

राज्य में इस बार मेयर व अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करेगी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मेयर व अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुए थे। जिसके बाद एजाज ढेबर रायपुर के मेयर बने थे। विष्णुदेव साय सरकार ने भूपेश बघेल सरकार के उस फैसले को पलट दिया था। इस बार जनता सीधे मेयर व अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग करेगी। माना जा रहा है कि राज्य में अब जल्द ही निकाय चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है।

सीएम ने कहा था टलेंगे नहीं चुनाव

मुख्य विपक्षी पार्टी समय पर नगरीय निकाय चुनाव कराने की मांग कर ही है। वहीं, सीएम साय ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कहा था कि चुनाव टलेंगे नहीं बल्कि चुनावों में थोड़ी देरी होगी। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा हो गया है जिसके बाद प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई है।