Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

ktg news : सुतर्रा के पास मंडी टीम की बड़ी कार्रवाई.. बिना अनुमति परिवहन हो रहे 50 बोरी धान जब्त.

कोरबा/कटघोरा, 7 नवम्बर 2025:  कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देशानुसार मंडी सचिव नारायण पटेल, उपनिरीक्षक आकाश भारद्वाज और दिनेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को की गई कार्रवाई में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 50 बोरी धान (लगभग 20 क्विंटल) जब्त किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम सुतर्रा के पास एक वाहन में धान बिना मंडी अनुमति पत्र के परिवहन किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक CG 12 BD 6810 को रोका, जिसे ड्राइवर बजरंग मरकाम चला रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि यह धान विनोद मरकाम का है और इसे रंजना गांव से कटघोरा राइस मिल ले जाया जा रहा था। मंडी अधिनियम के तहत यह परिवहन नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर टीम ने मौके पर ही धान की 50 बोरियां जब्त कर लीं और संबंधित सामग्री को सुपुर्दगी पंचनामा तैयार कर पुलिस पोस्ट सुतर्रा में सुरक्षित रखवा दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना वैध दस्तावेजों के धान या किसी भी कृषि उपज का परिवहन सख्त वर्जित है। आगामी दिनों में भी मंडी विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमें निरंतर निगरानी रखेंगी, ताकि अवैध खरीदी या परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।