कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी.
कोरबा/कटघोरा 1 अप्रेल 2026 : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कटघोरा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशरफ मेमन ने आज अपनी नई जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस घोषणा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार पार्षद संजय अग्रवाल, अरमान सिद्दीकी, जय नारायण कंवर, आशीष जायसवाल सहित अन्य नेताओं को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन के सचिव पद पर अमित कौशिक, संतोष जायसवाल (अधिवक्ता), माजिद मेमन, पूर्णिमा रजक सहित अन्य को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मनीष अनंत को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में भी 6 नामों की घोषणा की गई है।
सूची जारी होते ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशरफ मेमन ने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से कांग्रेस पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।



