Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़

ktg news : कटघोरा में दूध व्यापारी संघ का गठन.. दूध और खोवा के दाम बढ़ाए गए.. 26 अगस्त से असहमति पर दूध वितरण बंद करने की चेतावनी.

कोरबा/कटघोरा, 23 अगस्त 2025 : कटघोरा में गुरुवार, 22 अगस्त को दूध व्यवसायियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कटघोरा दूध व्यापारी संघ का गठन किया गया। संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हुआ, जिसमें चैतराम यादव को अध्यक्ष, जितेंद्र सारथी को उपाध्यक्ष, सभापति यादव को सचिव तथा मोहम्मद अनस को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कटघोरा दूध व्यवसायी संघ ने बैठक में सर्व सहमति से दूध और खोवा के दाम तय नए दर निर्धारित किये गए जिसमें दूध एवं दूध से बने उत्पादों के दाम पर सहमति बनाई गई। तय मूल्य इस प्रकार हैं, खोवा (160 ग्राम तक): 49 रुपये, खोवा (180 ग्राम तक): 55 रुपये, गाय, का दूध: 60 रुपये प्रति लीटर,भैंस का दूध: 70 रुपये प्रति लीटर का नई दर लागू करने का निर्णय लिया गया।

सभी होटल और डेयरी संचालकों से सहमति की अपील

संघ ने नगर और आसपास के सभी होटल संचालकों एवं डेयरी मालिकों से अपील की है कि वे इन निर्धारित दरों पर सहमति प्रदान करें। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त 2025 तक नई दरों पर सहमति नहीं बनती है, तो 26 अगस्त से कटघोरा क्षेत्र में दूध वितरण पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। संघ का कहना है कि लंबे समय से बढ़ती लागत और पशुपालन पर आने वाले खर्च को देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था।