Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

ktg news : मोर तिरंगा, मोर अभिमान: छुरी नगर पंचायत में देशभक्ति से सराबोर विशाल रैली.. स्वतंत्रता दिवस के लिए उमड़ा जनसैलाब.

कोरबा/छुरी 13 अगस्त 2025 : छुरी नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोर तिरंगा मोर अभिमान और हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज एक भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आगामी 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई।

रैली में नगर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी। स्कूली छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तिरंगे झंडे के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और नारों ने पूरे माहौल को उत्साह और जोश से भर दिया।

इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल और नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष पद्मनी देवांगन ने कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति और संगठन की एकता का जीवंत प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान की भावना को जनता तक पहुंचा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाएं और हर घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपने प्रेम और गर्व को प्रदर्शित करें।

रैली के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सभी लोगों ने आगामी 15 अगस्त को गरिमा और उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि लोगों में देशप्रेम और एकता की भावना को और भी प्रबल कर गया।