Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

ktg news : कटघोरा वनमण्डल फिर आया सुर्खियों में.. स्टॉप डेम में चल रहा भृष्टाचार का बड़ा खेला.. नियमों को ताक पर रख किया जा रहा निर्माण कार्य.

कोरबा/कटघोरा 14 जनवरी 2025 : फ़िफ्टी फ़िफ्टी के फेर में एक बार फिर डीएफओ ने बाहरी ठेकेदार को न्योता देकर स्टॉप डेम का काम चालू करवाया और विवादों में घिर गए। बता दे 2019 से स्टॉप डेम विवाद का निपटारा अभी हुआ भी नहीं है और डीएफओ कुमार निशांत ने बिलासपुर के अपने एक चहेते ठेकेदार को 1 करोड़ लगभग की राशि का 5 स्टॉप डेम का कार्य सारे नियम कानून को ताक में रखकर ठेके में देकर वनमण्डल को एक बार फिर से अशांत कर दिया है।

वनमण्डल कटघोरा के ऐतमानगर परिक्षेत्र में सुंदरहा नाला  में 2और लुदी नाला में 3 स्टॉप डेम लगभग एक करोड़ की लागत का पूर्व 2021-22,में स्वीकृत हुआ है। सामग्री क्रय शासन के निर्देशानुसार जेम पोर्टल से किया जाना है परन्तु यहां सारे नियम कानून को ताक में रखकर 2022 के निविदाकार से सामग्री की खरीदी की जा रही है। सुंदरहानाला स्टॉप डेम जो पौड़ी उपरोड़ा के हाई स्कूल के पास निर्मित हो रहा है की ड्राइंग डिजाइन एवं गुणवत्ता ने नरवा विकास योजना की मंशा को मानो मटिया मेट कर दिया हो । प्राक्कलन में फाउंडेशन की चौड़ाई 7 मीटर के लगभग दिया है लेकिन ये 3 मीटर की चौड़ाई से चालू किए हैं,प्राक्कलन के अनुसार गहराई 2 मीटर होना चाहिए परंतु बिलासपुर के ठेकेदार ने मात्र 2 फिट खोदकर अपना अलग ही जौहर दिखाने लगे है।

छड़ का तो नामों निशान भी नहीं डाला जा रहा है, ठेकेदार के मुंशी का कहना है कि इस स्टॉप डेम के स्टीमेट में छड़ नहीं है । तेज बहाव वाले इस नाले में बन रहा ये बिना छड़ वाला स्टॉप डेम क्या पहली बरसात में सुरक्षित रह पाएगा ? कदापि नहीं । बताया जा रहा है कि जिस बिलासपुर के ठेकेदार को डीएफओ ने काम सौंपा है उसका रिकॉर्ड अत्यंत ही घटिया है ,छत्तीसगढ़ के जिस वनमण्डल में इसने काम किया है खासकर स्टॉप डेम का वो एक बरसात भी नहीं झेल पाया है ।

चंद पैसों की लालच में डीएफओ ने अपना जमीर बेचकर वन संपदा इस ठेकेदार के हवाले कर दिया है। ठेकेदार के गुर्गे जंगल में तंबू लगाकर आए दिन जंगली जानवरों का शिकार कर रहे है, हरे भरे वृक्षों की कटाई कर रहे है जिससे अंचल के आदिवासी आक्रोशित हैं  । हो रहे कार्य में जनप्रतिनिधि तथा गोंडवाना के कार्यकर्ताओं नेआपत्ति जताई है और कार्य की जांच उच्च स्तरीय कराए जाने की मांग भी कर रहे हैं। इसी तरह अन्य स्टॉप डेम में भी नींव खुदाई का कार्य मशीनों से करवाया जा रहा है अंचल के मजदूरों के पेट में लात मारकर। उसी नाले से रेत इकट्ठा कर  रॉयल्टी की चोरी करते हुए उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।