Thursday, February 5, 2026
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़

ktg news : कटघोरा में भारत माता पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि.

कोरबा/कटघोरा 4 फरवरी 2026 :  संस्कार भारती के तत्वावधान में दिनांक 7 फरवरी 2026, शनिवार को नगर के स्वामी आत्मानन्द स्कूल प्रांगण में भारत माता पूजन महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचन्द पटेल तथा कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री राज जायसवाल शामिल होंगे। अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।

इस महोत्सव के अंतर्गत स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के पावन अवसर पर दाऊ मंदरा जी सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार श्री रिखीराम क्षत्रीय अपने अनूठे 200 छत्तीसगढ़ी लोक वाद्ययंत्रों के माध्यम से लोक संगीत की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरेंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

संस्कार भारती कटघोरा ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारत माता पूजन महोत्सव को सफल बनाने तथा इस सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।