ktg news: धनरास के सरपंच लक्ष्मीकांत कंवर को मिला ‘सबसे खास सरपंच’ सम्मान.. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित.
कोरबा/कटघोरा, 27 नवम्बर 2025: बिलासपुर में 24 नवम्बर को दैनिक भास्कर एवं नावेको ड्यूरागार्ड सीमेंट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रतिष्ठित “खास सरपंच सम्मान” समारोह में कोरबा जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ। कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत धनरास के सरपंच लक्ष्मीकांत कंवर को उनके उत्कृष्ट कार्य, जनसेवा और ग्राम विकास के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव द्वारा प्रदान किया गया। समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सरपंच लक्ष्मीकांत कंवर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे सक्रिय और विकासोन्मुखी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
लक्ष्मीकांत कंवर को प्राप्त इस विशेष सम्मान से न केवल धनरास ग्राम पंचायत बल्कि पूरा कोरबा जिला गर्वित हुआ है। सम्मान की जानकारी मिलते ही कोरबा जिले के सरपंच संघ ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कंवर द्वारा किए जा रहे विकास कार्य अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प, समर्पण और पारदर्शिता के साथ जनसेवा की जाए, तो उसका परिणाम पूरे क्षेत्र को गौरव दिलाता है। सरपंच लक्ष्मीकांत कंवर ने सम्मान के लिए आयोजक संस्था, जिला प्रशासन और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया तथा आगे भी इसी प्रकार विकास कार्यों को गति देने का संकल्प रहेंगे।


