Ktg news : कटघोरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती — शोभायात्रा, पूजन-अर्चन और वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

कटघोरा/कोरबा, 30 अक्टूबर 2025 : कटघोरा नगर में आज भगवान सहस्त्रबाहु (कार्तवीर्य अर्जुन) जयंती हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु चौक में विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। पूजा के पश्चात दुर्गा मंदिर से जायसवाल भवन तक बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई यह रैली भक्तिमय नारों और जयघोषों से गूंज उठी।
जायसवाल भवन पहुंचकर भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा का पूजन-अर्चन और आरती की गई। आरती के बाद समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्गजनों का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री गोकुल डिक्सेना, सेवा निवृत्त शिक्षक श्री श्याम सुंदर जायसवाल, श्री भैया लाल जायसवाल, श्रीमती मुन्नी शिवहरे, श्रीमती सावित्री चौधरी और श्रीमती माधुरी जायसवाल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए डॉ. शकुंतला जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के जीवन और उनके पराक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु विष्णु भगवान के 24वें अवतार थे। उन्होंने रावण और परशुराम जी से युद्ध किया था। उनके हजारों भुजाओं के कारण उन्हें ‘सहस्त्रबाहु’ कहा जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ललिता डिक्सेना, अमित कुमार जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि आलोक शिवहरे, यतीश जायसवाल, नर्मदा जायसवाल, उमेश जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, राम विशाल डिक्सेना, आशीष जायसवाल, श्रीमती सुनीता जायसवाल, श्री ओमप्रकाश डिक्सेना, श्रीमती राजश्री जायसवाल, श्रीमती बाली जायसवाल, श्रीमती सुनीता शिवहरे, अखिलेश जायसवाल, हितेश जायसवाल, विजय जायसवाल, उमाकांत डिक्सेना, रूपेश डिक्सेना, सुनील जायसवाल, आजेंद्र जायसवाल, संदीप जायसवाल, सूरज जायसवाल, कोमल जायसवाल, जिग्यांशु जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, अरविंद शिवहरे, शिव जायसवाल, ऋषि जायसवाल, रवि जायसवाल, सत्य जायसवाल, नीलकमल चौधरी एवं समाज के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। पत्रकारों की ओर से श्री शिव शंकर जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडल ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. राजेंद्र जायसवाल ने व्यक्त किया।

