ktg news : कटघोरा थाना आवासीय परिसर में निकला जहरीला करैत सांप.. स्नेक केचर केशव जायसवालने किया सफल रेस्क्यू.

कोरबा/कटघोरा 29 अक्टूबर 2025 : कटघोरा के स्थानीय थाना आवासीय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रधान आरक्षक लीलाधर तंवर के घर में एक जहरीला करैत सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर घर के सदस्यों और पड़ोसियों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्नेक केचर केशव जायसवाल को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्नेक केचर केशव जायसवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि सांप घर में रखे सामानों के बीच छिपा हुआ था। टीम ने सावधानीपूर्वक करैत सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया।

स्नेक केचर केशव जायसवाल ने बताया कि करैत सांप अत्यंत जहरीला होता है, इसलिए ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें, कूड़ा-कचरा न जमा होने दें और यदि कहीं सांप दिखाई दे तो खुद से छेड़छाड़ न करें, बल्कि तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।।उनकी इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और स्नेक केचर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।


