Monday, October 27, 2025
Latest:
Latest Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलजांजगीर चांपाब्रेकिंग न्यूज़

चाम्पा में होगा भव्य शतचण्डी महायज्ञ और दुर्गा पूजा का आयोजन.

 

कोरबा/चाम्पा 12 सितंबर 2025 : अग्रवाल सेवा समिति, कोरबा रोड चाम्पा द्वारा इस वर्ष भव्य होमात्मक शतचण्डी महायज्ञ एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। समिति ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें घटस्थापना से लेकर पूर्णाहुति हवन तक विविध धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्तिमय आयोजन शामिल रहेंगे।

मुख्य कार्यक्रम

घटस्थापना, वेदी पूजन एवं मूर्ति पूजन : 22 सितंबर 2025, सोमवार प्रातः 9.00 बजे से

महानिशा पूजन : 28 सितंबर 2025, रविवार रात्रि 11.00 बजे से

महाअष्टमी पूजन : 30 सितंबर 2025, मंगलवार

पूर्णाहुति हवन : 1 अक्टूबर 2025, बुधवार प्रातः 9.00 बजे से

इन सभी अनुष्ठानों का संचालन आचार्य पंडित हर प्रसाद शाखी जी (मथुरा) द्वारा किया जाएगा।

दैनिक कार्यक्रम

होमात्मक शतचण्डी महायज्ञ : प्रतिदिन सायं 3.30 बजे से

शतचंडी पाठ : प्रातः 9.30 बजे से

कन्या भोज : दोपहर 12.30 बजे से

प्रातः आरती : प्रातः 8.00 बजे

सायंकालीन आरती : रात्रि 8.30 बजे

श्री राणी सती दादी जी का खुला मंगलपाठ : 28 सितंबर 2025, रविवार, दोपहर 2.00 बजे से

आयोजन स्थल

सिवनी चौक, कोरबा रोड, चाम्पा

भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था

समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन माता की रसोई से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की है। इसमें विशेष रूप से खिचड़ी प्रसाद का आयोजन रहेगा। इसके साथ ही सवामनी प्रसाद भी रखा गया है।

समिति की अपील

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे तन, मन और धन से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर मानव कल्याण एवं पुण्य लाभ के भागीदार बनें।

आयोजन समिति

कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल सेवा समिति, कोरबा रोड, चाम्पा द्वारा किया जा रहा है। समिति के संरक्षक श्री सज्जन प्रसाद अग्रवाल, श्री संतोष केडिया, श्री नंदकिशोर जालान, श्री शीतल केडिया एवं श्री गिरधारी जालान हैं। अध्यक्ष अजय बंसल, सचिव अनुपम गर्ग और कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (राजू) हैं। इनके साथ मुरारीलाल जालान, अविनाश मुरारका, अंकुर अग्रवाल (उपाध्यक्ष) एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

संपर्क सूत्र

जिन श्रद्धालुओं को सेवा कार्यों में सहभागी होना है, वे निम्न सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं –

अजय बंसल (9425534734)

अनुपम गर्ग (9424143736)

राजेश अग्रवाल (राजू) (9893197969)

मुरारी जालान (9669644200)

विनय केडिया (9826726635)

शलभ केडिया (9977938353)

निमेश जालान (9425538547)

अविनाश मुरारका (9893556382)