Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

कोरबा : क्योस्क बैंक संचालक ने ग्रामीण के साथ की धोखाधड़ी.. बिना जानकारी के निकाले 10 हज़ार.. ग्रामीण ने की पुलिस से शिकायत.. पुलिस ने जांच कर आरोपी संचालक पर FIR किया दर्ज.

कोरबा/कटघोरा 13 अप्रेल 2025 : कटघोरा थानांतर्गत जड़गा चौकी में प्रार्थी तेजराम लकड़ा पिता बीरसाय लकड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी तलमली डांड थाना पसान वर्तमान में ग्राम घुमानीडांड ने जड़गा चौकी में दिनाक 12 मार्च 2025 को शिजयत दर्ज कराई की जड़गा बस स्टैंड स्थित क्योस्क बैंक के ऑपरेटर देवराज सिंह तंवर ने उनके खाते से धखाधड़ी करते हुए 10 हज़ार का आहरण कर लिया गया।

ग्रामीण तेजराम लकड़ा ने बताया कि क्योस्क बैंक के संचालक देवराज सिंह तंवर पिता महेंद्र सिंह तंवर ने सर्वर फेल है कहकर उनसे अंगूठा लगवा लिया और जानकारी दिए 10 हज़ार निकाल किया गया और बैंक का खाता शेष भी नही बताया गया। प्रार्थी को शंका होने पर कटघोरा स्थित स्टेट बैंक में अपना खाता विवरण निकाला तो पता चला कि उक्त क्योस्क बैंक से 10 हज़ार आहरण कर लिया गया है। उन्होंने इसकी तत्काल शिकायत जड़गा चौकी में दर्ज कराई। जड़गा चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारीयों को दी।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के मार्गदर्शन में जड़गा चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने क्योस्क बैंक संचालक देवराज सिंह तंवर पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपी देवराज सिंह तंवर को गिरफ़्तार कर पूछतांछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार किया। जड़गा पुलिस ने आरोपी देवराज सिंह तंवर पिता पिता महेंद्र सिंह तंवर पर धारा 420 पर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया।