Monday, October 27, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलसियासत

ktg Break : कटघोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष बनी झुलबाई गोविंद सिंह कंवर.. सभी समर्थकों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को दी बधाई एवं शुभकामनाएं.

कोरबा/कटघोरा 4 मार्च 2025 : कोरबा जिले के आज 4 मार्च को जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। कटघोरा जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए सभी दावेदारों ने पीठासीन अधिकारी रोहित सिंह के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया तत्पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। निर्वाचन प्रक्रिया पश्चात पीठासीन अधिकारी रोहित सिंह ने कटघोरा जनपद अध्यक्ष पर श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर का नाम घोषित किया। इस तरह श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर ने 11 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा किया।

अध्यक्ष बनते ही श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर ने सभी जनपद सदस्यों का आभार जताया तो वही उपस्थित सभी समर्थकों ने पटाखे फोड़ते हुए मिठाई बांटी और सभी ने नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बतादें की नवनियुक्त जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष श्रीमती झुलबाई कंवर पूर्व जनपद पंचायत कटघोरा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कँवर की पत्नी है और भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी रही।