Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलसियासत

कोरबा : जनपद पंचायत का कर्मचारी कर रहा पत्नी के जनपद सदस्य का प्रचार.. पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के क्षेत्र क्र.02 से पत्नी लड़ रही चुनाव.. रिटर्निंग ऑफिसर के पास हुई शिकायत.

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा 31 जनवरी 2025 : विकासखण्ड पोड़ीउपरोड़ा के जनपद क्षेत्र क्रमांक 22 लालपुर में जनपद सदस्य प्रत्याशी श्रीमती संध्या पाठक जिनके पति प्रभाकर पाठक जो कि जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सेक्शन में सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ हैं उनके द्वारा अपने पत्नी श्रीमती संध्या पाठक के चुनावी प्रचार करनें कि शिकायत भोला गोस्वामी नें निर्वाचन अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर से कि गई है, शिकायत मे बताया गया कि शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद क्षेत्र में भ्रमण कर प्रभाकर पाठक प्रचार कर रहे हैं और मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। भोला नें कहा कि यह सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है तथा आचार संहिता प्रभावशील होने के पश्चात् यह निष्पक्ष, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह है। उन्होंने निवेदन किया कि प्रभाकर पाठक सहायक ग्रेड- 02 को तत्काल जिला कार्यालय में संलग्न करे, ताकि चुनाव के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो और निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू ढंग से संपन्न हो।

दरअसल भारत में कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकते, जिसमें चुनाव प्रचार भी शामिल है। यह सिविल सेवा आचार संहिता (Central Civil Services Conduct Rules) के तहत निषिद्ध है, अगर कोई सरकारी कर्मचारी जनपद सदस्य या किसी अन्य पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहा है जांच मे सही पाया गया तो वैधानिक कार्यवाही कि जा सकती है।