Tuesday, October 28, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलसियासत

Nagariy nikay chunav 2025 : कटघोरा नगरीय निकाय चुनाव नामांकन के बाद शहर अध्यक्ष ने जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची.. वार्ड नं 13 छोड़ ये रहेंगे चुनावी मैदान में.

कोरबा/कटघोरा 30 जनवरी 2025 : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चली प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म की स्क्रूटिनी प्रक्रिया भी अब समाप्त हो चुकी है। कटघोरा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका परिषद कटघोरा के 15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशीयों में 14 वार्ड अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों की सूची आज शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखन पाल ने जारी की है।

सूची जारी करने के बाद शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने बताया कि वार्ड 13 से सीताबाई पटेल द्वारा नामांकन पत्र निजी कारणों से नही जमा किया गया था। बाकी 14 वार्डों के नामांकन पत्र सही पाए गए है और अब अधिकृत प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव के चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। निश्चित तौर पर कटघोरा नगर पालिका में कांग्रेस के हमारे पार्षद प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करेंगे और विपक्षी पार्टी को कड़ी मात देंगे। हमारे अध्यक्ष प्रत्याशी राज जायसवाल कटघोरा नगर पालिका अगले अध्यक्ष बनेंगे और कांग्रेस पार्टी पूरी मेहनत से नगरीय निकाय चुनाव में कार्य करने के लिए तैयार है।

जारी अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों की सूची –
वार्ड क्रमांक –
1. वीरेंद्र मोहन बघेल
2. हरीश यादव
3. किशोर दिवाकर
4. चंद्रप्रकाश साहू
5. श्रीमती मनोरमा गोभिल
6. घनश्याम आलवानी
7. श्रीमती संतोषी कंवर
8. लालबाबू ठाकुर
9. संजय अग्रवाल
10. श्रीमती सुनीता जायसवाल
11.निसार अहमद
12. लक्ष्मी प्रसाद खैरवार
13. =====
14. रमेश पटेल
15. महिपाल दास महंत