ktg news : पोंडी उपरोड़ा जनपद पंचायत में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया.
कोरबा/पोंडी उपरोड़ा 26 दिसम्बर 2024 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आज सुशासन दिवस के अवसर पर पोंडी उपरोड़ा जनपद पंचायत में कार्यक्रम का किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर फूल, माला अर्पण कर उनके संदेशों का वाचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पोड़ी जनपद अध्यक्ष संतोषी पेन्द्रों, उपाध्यक्ष रामप्यारी प्रकाश जाखड एवं सभी जनपद सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य किरण मरकाम, जनपफ सदस्य विजय दुबे, पूर्व जनपद सदस्य प्रकाश जाखड,जय प्रकाश डडसेना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा वं स्थानीय प्रतिनिधि व बिहान की दीदियाँ मौजद थे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ जय प्रकाश डड़सेना ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों तथा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलबिहारी वाजपेयी जी ने सुशासन का जो सपना देखा था, उसे प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार साकार कर रही है। सरकार उनके बताए गए आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करते हुए सभी वर्ग और सभी लोगों के विकास और प्रगति के लिए कृत-संकल्पित है। शासकीय योजना के माध्यम से प्रशासन लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है।

