Monday, October 27, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

CG Election : निकायों के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया कल… 19 दिसंबर को खुलेगी लॉटरी.. इसी आधार पर चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी.

कोरबा/कटघोरा 18 दिसम्बर 2024 : कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों सहित नगर पालिका कटघोरा, बांकी मोंगरा, दीपका और नगर पंचायतों में छुरी और पाली के वार्डों की आरक्षण तस्वीर 19 दिसंबर को साफ हो जाएगी। कितने वार्ड ओबीसी कितने सामान्य व कितने आरक्षित के होंगे। कलेक्टर अजीत बसन्त के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी अधिकारी अशुयोष पांडे के निगरानी में कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे से सबसे पहले नगर निगम के 67 वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही कोरबा जिले के सभी निकायों के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया साफ होगी।

आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान आम नागरिक भी उपस्थित रह सकते हैं। राज्य शासन ने जिले में कलेक्टर को निकाय चुनाव के आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकृत किया है। इसमें कोरबा जिले के सभी 6 निकायों के लिए दोपहर 3 बजे का समय तय किया है। दोपहर 3 बजे से नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पंचायत परिषद कटघोरा, बांकी मोंगरा, दीपका, नगर पंचायत छुरी, पाली की लॉटरी निकलेगी। इससे साफ हो जाएगा कि कितने वार्ड सामान्य, पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी के लिए होंगे। इसी आधार पर राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेंगे।