ktg news : विश्व मानवाधिकार दिवस पर एकलव्य स्कूल छुरी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर.. अधिकारों व कर्तव्यों से कराया गया अवगत.

कोरबा/कटघोरा 10 दिसम्बर 2024 : समाज में बढ़ते महिला अपराध और नाबालिगों को लेकर हो रहे यौन शोषण को लेकर एकलव्य आवासीय विद्यालय ग्राम छुरी में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें माननीय न्यायाधीश पंकज दीक्षित, लोकेश पाटले, थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने शिरकत की। इस अवसर पर छुरी एवं धनरास के गणमान्य नागरिक, विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को मानवाधिकार, पॉक्सो एक्ट समेत दूसरे विषयों पर आधारित कानून की जानकारी देना था। न्यायाधीश पंकज दीक्षित ने कहा कि मानवाधिकार दिवस हर साल हमें हमारे अधिकारों की याद दिलाता है। साथ ही हमें यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता हैं कि हर व्यक्ति को समान और न्यायपूर्ण तरीके से जीने का अधिकार है। चाहे हमारी राष्ट्रीयता,लिंग,राष्ट्रीय या जातीय मूल,रंग,धर्म व भाषा कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो।

अपराध पर हुई चर्चा
इस दौरान न्यायधीश पंकज दीक्षित ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने नाबालिगों के खिलाफ हो रहे अपराधों और उनसे बचने के उपायों की भी जानकारी दी। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ किसी भी तरह की असहज स्थिति में आवाज उठाने की सीख दी गई। न्यायधीश पंकज दीक्षित ने संविधान में मौलिक अधिकारों और विधिक सहायता अधिनियम की चर्चा छात्राओं से की। इसके अलावा उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार ये कानून नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

छात्राओं ने पूछे सवाल
इस व्याख्यान में स्कूली छात्राओं ने थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारो से बेझिझक होकर सवाल पूछे।जिसमें गलत तरीके से छूने, किसी भी तरह की अश्लील तरह की बात करने और वाहन चलाने को लेकर चर्चा की। थाना प्रभारी श्री तिवारी ने हर सवाल का जवाब देते हुए छात्राओं को कानूनी प्रक्रिया और उनके अधिकारों के बारे में समझाया। कानून न केवल समाज को अनुशासन में बांधता है बल्कि हमें सुरक्षित रखने में भी मदद करता है.इस सेमिनार में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में बताया, साथ ही पॉस्को एक्ट के प्रावधानों को बताया।


