Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

ktg news : लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी व एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के तत्वाधान में 15 दिसम्बर को रेन बसेरा में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर.

कोरबा/कटघोरा 11 दिसम्बर 2024 : लायंस क्लब कटघोरा-छुरी द्वारा 15 दिसंबर को एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कटघोरा के शहीद वीर नारायण चौक के समीप रेन बसेरा में आयोजित होगा और इसमें एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर का सहयोग प्राप्त है। शिविर में निःशुल्क बी.पी., शुगर और ई.सी.जी. जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल क्लब की सामुदायिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। क्लब लंबे समय से नागरिक कल्याण, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस शिविर में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर से विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। डॉक्टर स्नेहिल गोस्वामी ( इंटरवेशनल कार्डियोलॉजी ), डॉक्टर भारत भूषण ( कैंसर रोग विशेषज्ञ ), डॉक्टर गौरव जोशी ( गैस्ट्रो सर्जरी ) अपनी विशेष सेवा देने उपस्थित रहेंगे। लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी द्वारा इस शिविर का मकसद हर बर्ग के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहचाना है। शिविर की अधिक जानकारी के लिए लॉयन्स क्लब कटघोरा छुरी से अजय धनोदिया, दीपक गर्ग, अजय श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल से संपर्क किया जा सकता है।

यह शिविर क्षेत्रीय निवासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी जांच कराएं। यह शिविर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है।