ktg news : कटघोरा नगर पालिका निर्वाचन 2024.. मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन.. मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार का अवसर.. आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर.

कोरबा/कटघोरा 18 अक्टूबर 2024 : कटघोरा नगर पालिका परिषद निर्वाचन 2024 के लिए मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 16 अक्टूबर को किया गया, यह सूची तहसील कार्यालय कटघोरा, नगर पालिका परिषद कार्यालय कटघोरा और सभी वार्डों के मतदान केदो पर आम नागरिकों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने सुधार करने या नाम हटाने के लिए 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक दोपहर 3:00 तक आवेदन प्रस्तुत करने का मौका दिया गया है।
संबंधित नागरिक अपने वार्ड के मतदान केदो में जाकर प्राधिकृत अधिकारियों को आवेदन दे सकते हैं इसके अलावा दावे और आपत्तियां 4 नवंबर 2024 तक एसडीएम कार्यालय कटघोरा या तहसीलदार कार्यालय कटघोरा के पास जमा किया जा सकता है। मतदाता सूची में किसी भी तरह के बदलाव सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करना अनिवार्य है। ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके।
नगर के सभी नागरिकों को यह सूची देखने और त्रुटि सुधार करने का अधिकार
नगर पालिका परिषद कटघोरा के वरिष्ठ पार्षद व वर्तमान अध्यक्ष रतन मित्तल ने मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन का स्वागत करते हुए कहा “यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है नागरिकों को अपने नाम जोड़ने सुधरने या हटाने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया जा रहा है” अध्यक्ष श्री मित्तल ने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद कटघोरा के सभी वार्ड के आम नागरिक जो 18 वर्ष से अधिक के हो गए हैं वह मतदान केंद्र में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। नगर के सभी नागरिकों को यह सूची देखने और त्रुटि सुधार करने का अधिकार दिया गया है।

