ktg news : नज़र हटी, दर्घटना घटी : सरगबंद तालाब किनारे खोदी गई नाली दे रहा दर्घटना को आमंत्रण.. स्कूली बच्चों व आम नागरिको के लिए बना खतरा.

कोरबा/कटघोरा 31 दिसम्बर 2024 : नज़र हटी, दर्घटना घटी.. कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 सरगबन्द तालाब किनारे जोकि यह रास्ता स्कूली बच्चों व आम नागरिकों के आने जाने का रास्ता है और यहां रास्ते और तालाब किनारे महीनों से नाली खोद दी गई है चूंकि यह नाली क्यों खोदी गई पता नही, लेकिन यह नाली काफी गहरी होने तथा तालाब से लगा होने के कारण यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि इस रास्ते से स्कूली बच्चे मेला ग्राउंड स्थित स्कूलों में आना जाना करते है। पालक अपने बच्चों को मोटर सायकिल से स्कूल छोड़ने जाते है। लेकिन सड़क किनारे नाली खोद दिए जाने से और इस मार्ग पर निर्माण कार्य होने से सड़क पर रेत भी बिखरी रहती है जिसकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना को यह नाली आमंत्रण दे रही है।
सरगबन्द तालाब किनारे खोदी गई नाली को महीनों हो गए है क्या इस खोदी गई नाली में नाली निर्माण होगा या कुछ और यह लोगों के लिए एक चर्चा का विषय बनकर रह गया है। यदि इस पर नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण कराया जाना है तो आखिर गड्ढा खोदकर क्यों छोड़ दिया गया। बतादें की स्कूली बच्चों के आने जाने के समय इस सड़क पर दो पहिया वाहन से गुजरना किसी खतरा से कम नही होता। रात के अंधेरे में यह मार्ग और खतरनाक हो जाता है।

हॉस्पिटल होने से दिन भर रहता है लोगों का आना जाना
बतादें की सरगबन्द तालाब के इसी मार्ग पर एक निजी अस्पताल भी स्थित है और अस्पताल होने की वजह से इस मार्ग पर दिन और रात मेंलोगों का आना जाना बना रहता है। नाली खोद दिए जाने से इस पर चार पहिया वाहनों के लिए खतरा बना रहता है। कई दफा इस नाली में गाय गिर चुकी है कभी कभी सायकल सवार भी इस गड्ढे की चपेट में आ चुके है। निश्चत तौर पर तालाब और सड़क किनारे खोदी गई नाली भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
बतादें की कटघोरा नगर पालिका परिषद वार्ड 4 की पार्षद व नगर पालिका सीएमओ को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है कि इस नाली को या तो पाट दिया जाए या फिर नाली निर्माण होना है तो इसमें नाली निर्माण जल्द से जल्द करवाये ताकि इस खोदी गई नाली में किसी प्रकार की होने वाली कोई बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।


