Monday, October 27, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

ktg news : गायत्री दुर्गोत्सव समिति का 25वां वर्ष.. अपने 9 रूपों के साथ विराजी माता भवानी.. चलित झांकियां करेंगी लोगों को आकर्षित.. रंगीन रोशनी से जगमग हुआ माता का दरबार.

कोरबा/कटघोरा 4 अक्टूबर 2024 : शारदीय नवरात्र का प्रारम्भ 2 अक्टूबर से हो गया है। 9 दिनों तक माँ दुर्गा की उपासना व भक्ति में लीन रहेंगे माता के भक्त, चहुँ ओर माता की भक्ति का संगीत सुनने को मिल रहा है पूरा वातावरण भक्तिमय नज़र आ रहा है। कटघोरा नगर में शारदीय नवरात्र बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है वैसे तो कटघोरा नगर में वर्षों से 9 स्थानों पर माता दुर्गा की स्थापना कर 9 दिनों तक भव्य पूजा की जाती है लेकिन इस वर्ष कटघोरा के वार्ड नं 9 गायत्री मंदिर के पास गायत्री दुर्गोत्सव समिति अपना 25 वां वर्ष यानी सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है।

गायत्री दुर्गोत्सव समिति ने इस वर्ष माता की स्थापना का 25 वां वर्ष होने से विशेष तैयारी की है। समिति प्रमुख अजय धनोदिया ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष समिति के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष तैयारी की गई है। इस वर्ष पंडाल को फूलों से सजाया गया है। वही माता दुर्गा की प्रतिमा अपने 9 रूपों में विराजमान हुई हैं। साथ ही पंडाल के भीतर माता के दरबार की आकर्षक सजावट की गई है तथा पंडाल के दोनों प्रवेश द्वारा को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है जो रात्रि के वक्त काफी सुदर व लोगों को आकर्षित कर रहा है।

चलित झांकियां कर रही भक्तों को आकर्षित

गायत्री दुर्गोत्सव समिति द्वारा पंडाल के बाहर अलग अलग स्थान पर आकर्षक झांकिया स्थपित तो की ही जाती रही है लेकिन इस वर्ष विशेष चलित झांकियों को स्थापित किया गया है जो लोगो का काफी आकर्षित करने वाला है। पंडाल के मुख्य द्वारा के दोनों ओर वानर सेना तथा भगवान राम की चलित झांकिया काफी अद्भुत है तो वहीं भगवान शिव, माता गायत्री, विष्णु व रावण की झांकिया लोगों को काफी आकर्षित करने वाली हैं। पंडाल के साथ साथ गायत्री मंदिर व आसपास के मकानों को भी रंगीन रोशनी से सजाया गया है।

गंगा आरती है आरती का मुख्य आकर्षण

समिति के आयोजक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जो आरती किया जाता रहा है वही इस वर्ष कुछ नया करने की चाह रखते हुए बनारस के प्रसिद्ध गंगा आरती करने वालो के द्वारा अपनी पूरी टीम के सांथ कपूर,धूप व धूप बत्ती के सांथ अलग अलग अंदाज में गंगा आरती के समान माता रानी का आरती किया जा रहा है जो की अपने आप मे एक अद्भुत है। समिति के आयोजक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समिति के सदस्यों व नगर के गणमान्य लोगों द्वारा भव्य आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाता है तथा आरती में बड़ी संख्या में भक्त लोग पहुंचकर शामिल होते हैं साथ प्रत्येक दिवस अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस वर्ष भी समिति द्वारा नवरात्र के अंतिम दिन विशेष जगराता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर समिति द्वारा तैयारी की जा रही है।