Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

ktg news : हांथी प्रभाविय किसानों की 8 सूत्रीय मांगो को लेकर SDM सभागार में हुई बैठक.. कुछ मांगो पर हुई पहल.. बाकी मांगो पर जल्द करें अमल अन्यथा किसानो कि लड़ाई रहेगी जारी

कोरबा/कटघोरा 24 सितम्बर 2024 : 19 सितंबर को चोटिया मे दिए गए 8 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन के विषय मे कुछ बिन्दुओ पर पहल कि गई है जिसके संबंध मे सोमवार को पोड़ी उपरोड़ा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के सभाकक्ष मे किसानो व अधिकारियो के बीच बैठक हुई। जिसमे एसडीएम टी आर  भारद्वाज, केंदई, ऐतमा, जटगा रेंज के वन अधिकारी, तहसीलदार, नयाब तहसीलदार व बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। चोटिया मे दिए गए धरना प्रदर्शन पर प्रशासन की तरफ से पहल करते हुए विकास खंड के 120 गांव मे त्वरित विद्युति करण के कार्य प्रारम्भ होंगे। साथ ही वन विभाग कि जो लचर व्यवस्था थी जैसे हाथियों मे निगरानी नहीं रखना, किसानो से अच्छा संवाद  नहीं करना, मुआवजा प्रकरण कि समस्या जैसे तमाम समस्याओ मे सुधार लाया गया है।

एसडीएम श्री भारद्वाज ने कहा कि 8 प्रमुख मांगो मे जो शासन स्तर कि मांगे है उन मांगो को उच्च स्तर पर भेज दिया गया है, जैसे ही प्रपोजल आता है उन्हें भी पूर्ण कर दिया जायेगा। पोंडी उपरोड़ा एसडीएम श्री भारद्वाज ने कहा कि आम जनो को वर्तमान मे सुरक्षा कि दृश्टिकोण से ग्राम पंचायत मे तार फेंसीग के लिए प्रभावित किसान प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्टर महोदय को प्रेषित करें।, उस पर किसानो ने एसडीएम के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए कहा कि जिस प्रकार जिला खनीज न्यास मद से विकास कार्य के लिए राशि आबंटित कि जाती है उसी प्रकार जिला खनीज न्यास मद से हाथी प्रभावित जमीन व किसानो के लिए राशि आबंटित हो, ताकि किसानों के लिए राशि को लेकर कमी न हो। हालांकि किसानो को सभी बिन्दुओ का समाधान नहीं किया गया लेकिन तीन चार मांगे जो किसानो कि थी उन पर अमल कर तुरंत समाधान कर दिया गया, वही किसानो ने कहा कि उक्त बची हुई मांगों पर भी प्रशासन जल्द ही अमल करें अन्यथा किसानो कि लड़ाई जारी रहेगी और किसान उग्र आंदोलन पर विवश होंगे।