Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़पेन्ड्रा गौरेला मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्यवाही..

पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्यवाही

चार अवैध रेत भरे ट्रेक्टर जप्त, खनिज विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया

जीपीएम : अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया था। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में आज यातायात प्रभारी जीपीएम श्री विकास नारंग एवं टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 रेत भरे ट्रैक्टरों को जब्त कर कार्यवाही किया। जब्त वाहनों में लोड रेत के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर किसी भी प्रकार के रायल्टी या अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने में वाहन चालक असमर्थ रहे। जिससे वाहनों को जब्ती कार्यवाही की गई और मामला अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला खनिज विभाग को सौंपा गया।