Monday, October 27, 2025
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

कोरबा : प्रभारी कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं एसपी श्री भोजराम पटेल ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

प्रभारी कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं एसपी श्री भोजराम पटेल ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

छुरीकला और कटघोरा के धान खरीदी केन्द्र में पहुंच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कोरबा 01 दिसम्बर 2021/प्रभारी कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज कटघोरा और छुरीकला के धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी कलेक्टर-एसपी ने खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर किसान उत्पादन प्रमाण पत्र, बारदाना की उपलब्धता, जारी किये जा रहे टोकन, पंजी संधारण तथा धान खरीदी की मात्रा की जानकारी समिति प्रबंधकों से ली। प्रभारी कलेक्टर ने समिति के प्रभारियों को पंजीकृत किसानों के धान खरीदी के लिए अधिक से अधिक संख्या में टोकन जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर अपना धान बेचने आये किसानों से भी बात की तथा धान खरीदी में किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा। उपस्थित किसानों ने कलेक्टर को धान बेचने में किसी भी तरह की समस्या नहीं होने की जानकारी दी। प्रभारी कलेक्टर-एसपी ने केन्द्र पर धान खरीदी के लिये किये गये इंतजामों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कटघोरा श्री नंद जी पाण्डेय, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री जोशी एवं जिला खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह तथा उप पंजीयक सहकारी समिति श्री बसंत कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

दोनों अधिकारियों ने धान उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान खरीदी से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिये तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने रकबा सत्यापन की जानकारी भी किसानों से ली। किसानों ने बताया कि खरीदी शुरू होने के पहले राजस्व अमले द्वारा बोयें गये धान के रकबे के सत्यापन करने की जानकारी उन्हें दी गई थी और पटवारियों द्वारा उनके खेतों में जाकर धान का सत्यापन भी किया गया है। कलेक्टर ने बोये गये धान के रकबे के आधार पर धान खरीदने के लिये टोकन जारी करने आदि के बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों पर रखे बारदानों को भी देखा और खरीदे गये धान से भरे बोरों की स्टैगिंग ठीक ढंग से करने के निर्देष उपस्थित कर्मचारियों को दिये। कलेक्टर ने खरीदे जा रहे धान में से कुछ बोरों से धान हाथ में लेकर नमीं भी जॉंची और उचित नमीं वाला धान ही समिति को खरीदने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में पंजीकृत किसानों, टोकन की व्यवस्था, कम्प्यूटर उपकरण, नमी मापक यंत्र सहित उपलब्ध नये-पुराने बारदाने के बारे में भी पूछा।