Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest NewsUncategorizedछत्तीसगढ़ न्यूज़दिल्लीदेश – विदेशब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय समाचारविशेष समाचार

कांग्रेस के विवाद पर बोले मनीष तिवारी: बड़े बलिदानों से मिली है पंजाब में शांति, यहां अस्थिरता से केवल पाकिस्तान खुश

पंजाब ::- पंजाब कांग्रेस प्रधान से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू पर सांसद मनीष तिवारी ने हमला बोला है। बिना नाम लिए तिवारी ने कहा कि पंजाब उनके हाथों में दे दिया गया, जिन्हें वहां की समझ ही नहीं है। पंजाब पाकिस्तान का सीमा से लगा राज्य है। इसे सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया। तिवारी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। सिद्धू का नाम लिए बिना तिवारी ने कहा कि पंजाब के हालात देख इस वक्त अगर कोई सबसे ज्यादा खुश होगा तो वह पाकिस्तान है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस वक्त राजनीतिक स्थिरता की जरूरत है।

उधर, सिद्धू से विवाद को सुलझाने के लिए CM चरणजीत चन्नी ने दो सदस्यों की कमेटी बना दी है, जिसमें कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को शामिल किया गया है। यह दोनों पहले भी 2 बार सिद्धू को मिल चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने यह भी कह दिया है कि अगर सिद्धू नहीं माने तो नया प्रधान चुन लिया जाए।