भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंगपा कार्यकर्ता पर किया हैरतअंगेज हमला,जान बचाकर भागा गोंगपा कार्यकर्ता…
पाली तानाखार विधानसभा: विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों में जमकर होड़ मची हुई है, वो एक दूसरे पर हमला करने तक उतारू हो गए हैं,अब जो राजनैतिक दल चुनाव के पूर्व ही इस तरह की हरकतों को अंजाम देने में नही कतरा रहे हैं अगर उनके हाथों सत्ता लग गई, तो ये आम जनता का जीना दूभर कर सकते हैं,दरअसल गोंगपा के कार्यकर्ता पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हैरतअंगेज तरीके से जानलेवा हमला किया है जहां गोंगपा कार्यकर्ता को अपनी जान बचाने भागना पड़ा।
आपको बता दे कि बीते दिन गोंगपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ता का अपहरण कर जमकर डराया धमाका था, जहां भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था,जहां गोंगपा को यह बात नागवार गुजरी थी।वही आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गोंगपा के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर अपनी छवि प्रकट कर दी है, दरअसल गोंगपा कार्यकर्ता शरद कुमार मरकाम बोलेरो चालक है और यह बोलेरो में सीआरपीएफ जवानों को कैम्प छोड़कर कटघोरा की ओर आ रहा था,इसी दौरान यह एतमानगर के जंगली मार्ग पर पहुचा था,जहां शरद मरकाम ने देखा कि रोड़ पर कुछ लोग कुछ लोग बैठे हैं जब वह उन लोगो के करीब पहुचा तो वहाँ बैठे लोगों ने सड़क किनारे लगे पेड़ को धक्का देकर बोलेरो ऊपर गिराने का प्रयास किये
लेकिन बोलेरो ड्राइवर मरकाम ने बोलेरो का ब्रेक लगाकर वाहन को रोका लेकिन बोलेरो काफी दूर तक घसीटते हुए पेड़ की चपेट में आ ही गई,जहां बोलेरो का सामने का हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया,वही बोलेरो चालक याने गोंगपा कार्यकर्ता की जान बाल बाल बची,और इसने बोलेरो को रिवर्स कर काफी दूर तक लाया,फिर भाजपा कार्यकर्ताओ ने इसको इसको पकड़ने का प्रयास किया,वही बोलेरो चालक बोलेरो को छोड़कर भागने में कामयाब हो गया,फिर इसने सीआईएसएफ के जवानों को घटना की जानकारी दी,सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ता भागते नजर आए।
आपको यहां यह बताना लाजमी होगा कि उक्त बोलेरो वाहन पूर्व में गोंगपा के लिए उपयोग में शामिल थी बाद में बोलेरो मालिक ने उक्त बोलेरो को सीआईएसएफ के जवानों को लाने ले जाने के कार्य मे शामिल कर दिया,जिसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को शायद नही थी,वे गोंगपा का वाहन समझकर हमला कर बैठे,जब मोके पर सीआईएसएफ के जवान पहुचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं के होश फाख्ता हो गए और वे रफूचक्कर हो गए। बोलेरो ड्राइवर शरद कुमार मरकाम ने उक्त लोगो की पहचान भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में की है जिसकी जानकारी मरकाम ने मीडिया से साझा की है।
अब पाली तानाखार की जनता को समझने में देर नही करनी चाहिए कि पाली तानाखार की कमान किसके हाथो में सुरक्षित हो सकती है और कौन क्षेत्र का विकास कर सकता है, हालांकि भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके को जनता बेहद पसंद कर रही है लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता इनकी छवि धूमिल करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं, अब उक्त घटना में भाजपा के कार्यकर्ता ही सामिल है या यह असमाजिक तत्वों की करतूत है यह कहा नही जा सकता,लेकिन बोलेरो ड्राइवर ने उक्त घटना में शामिल लोगों की पहचान भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में की है।

