Monday, October 27, 2025
Latest:
govtLatest Newsब्रेकिंग न्यूज़

कटघोरा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का बड़ा बयान, पीडब्लूडी अधिकारी हो गए हैं ढीठ टेंडर होने के बावजूद नहीं कर रहे कटघोरा की सड़क दुरुस्तीकरण

 

कटघोरा 13 जून : मध्य प्रदेश से विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ था, तब कांग्रेस की ही शासन यहां स्थापित हुई थी। उसके बाद भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपना शासन कई बरस तक चलाया इसके बाद यहां फिर सत्ता परिवर्तन हुआ और कांग्रेस फिर शासन की बागडोर संभाली और वर्तमान में
कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्य को देश में पहचान दिलाने कई योजनाएं चला रहे हैं। कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद प्रदेश में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रारंभ किया है जिसमें से कटघोरा पाली मुख्य मार्ग एवं कोरबा जिला मुख्यालय से कटघोरा तक की सड़क को दुरुस्त करने कई मदों से राशि मुहैया कराई गई है, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पूरे देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस बार अच्छी मानसून रहने के आसार हैं ,लिहाजा जो सड़क 2 सालों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, वह इस बार भी बादल से बरसे बारिश की तरह आम लोगों के जनजीवन पर काफी असर डालने वाला नजर आ रहा है। आज कटघोरा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अशरफ मेमन ने पीडब्ल्यूडी पर सीधा निशाना साधते हुए बयान जारी किया कि कटघोरा की खराब सड़क पर पीडब्ल्यूडी टेंडर होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा है।पीडब्ल्यूडी विभाग में बैठे आला अफसरआन भी अपने विभाग के मंत्री के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन ने सीधा आरोप पीडब्ल्यूडी विभाग में बैठे आला अफसरो पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ नहीं किया जाता तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।