ktg news : देवकुमारी पटेल बनीं भाजपा महिला मोर्चा कटघोरा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर.

कोरबा/कटघोरा, 9 मार्च 2026 : भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला कोरबा के महिला मोर्चा पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत कटघोरा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देवकुमारी पटेल को सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के अनुमोदन और भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने जिला कोरबा के महिला मोर्चा पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा की।
देवकुमारी पटेल को कटघोरा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया है। देवकुमारी पटेल लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिला संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
देवकुमारी पटेल कटघोरा के वार्ड क्रमांक 2, तहसीलभांटा की निवासी हैं। उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके निवास पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि देवकुमारी पटेल के नेतृत्व में कटघोरा महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को महिलाओं के बीच मजबूत तरीके से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।



