Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़

ktg news : बांकी-मोंगरा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टी.डी. सिंह जी की धर्मपत्नी एवं एवं युंका ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह की नानी सुभावती सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर.

कोरबा/कटघोरा, 10 दिसंबर 2025 : क्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी आदरणीय श्री टी.डी. सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभावती सिंह का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद पूरे बांकी-मोंगरा क्षेत्र तथा कांग्रेस परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

श्रीमती सुभावती सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) कोरबा श्री विकास (विक्की) सिंह की नानी थीं। सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों में रुचि और परिवार के प्रति समर्पण के कारण वे स्थानीय समाज में सम्मानित थीं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे समुदाय को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 11 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे, शांति नगर स्थित उनके निवास स्थान से मोंगरा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कांग्रेस परिवार के सदस्य शामिल होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।