Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़

ktg news : NTPC एश डाइक शिफ्ट में कर्मचारी को धमकी.. पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पर मारपीट की कोशिश का आरोप.. कटघोरा थाना में शिकायत.

कोरबा/कटघोरा 15 नवम्बर 2025 : ग्राम पंचायत धनरास निवासी अगहन सिंह ने कटघोरा थाना में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि पर धमकी देने और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना 12 नवम्बर की शाम की है, जब वह अपनी रोज़ाना की तरह NTPC के धनरास स्थित एश डाइक सेकंड शिफ्ट में काम पर तैनात था। लगभग शाम 5 से 6 बजे के बीच अचानक सलिहाभांठा निवासी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद पंचायत अध्यक्ष पति गोविन्द्र सिंह कंवर बाइक से वहाँ पहुंचे।

अगहन सिंह का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही गोविन्द्र सिंह कंवर ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी, और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि कंवर ने शासकीय भूमि को अपनी संपत्ति बताते हुए अपनी राजनीतिक पहुँच का रौब दिखाया। जब अगहन सिंह ने विरोध किया, तो जनपद अध्यक्ष पति द्वारा उन्हें मारने के लिए हाथ उठाने की कोशिश भी की गई, जिससे कर्मचारी दहशत में आ गया।

घटना के बाद अगहन सिंह सीधे कटघोरा थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौंपकर आरोपित जनप्रतिनिधि के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।।पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच की जा रही है।