Monday, October 27, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलसियासत

ktg Break : कटघोरा जनपद उपाध्यक्ष बनी श्रीमती ममता दामोदर राठौर.. समर्थकों में खुशी का माहौल.. पटाखे फोड़ मिठाई खिलाकर दी बधाई.

 

कोरबा/कटघोरा 4 मार्च 2025 : कटघोरा जनपद पंचायत में आज जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जनपद अध्यक्ष पद पर श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर ने जीत दर्ज की तो वहीं जनपद उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती ममता दामोदर राठौर ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। पीठासीन अधिकारी रोहित सिंह ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का नाम अधिकृत रूप से घोषित किया। इस दौरान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। सभी ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की तो जीत हासिल करने वाले अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर व उपाध्यक्ष पर श्रीमती ममता दामोदर राठौर ने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि हम सभी मिलजुलकर क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे साथ ही ग्रामीण जनता तक शासन की समस्त योजना को पहुंचाएंगे।