Monday, October 27, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

कोरबा : मुख्यमंत्री प्रशसक फोरम के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए संतोष जायसवाल.. भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल.

कोरबा 7 दिसम्बर 2024 : नमो श्री विष्णुदेव मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी ने पूर्व सांसद प्रतिनिधि कोरबी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संतोष जायसवाल को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला भाजपा कमेटी व क्षेत्र के भाजपा मंडल व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

बतादें की भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतोष जायसवाल द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में यात्रा भ्रमण कर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कार्य करने एवं आम जनमानस में भाजपा एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ में कराए जा रहे जनहित के कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने एवं जनता सेवा में तत्पर होकर संतोष जायसवाल द्वारा सक्रिय रूप से कार्य को देखते हुए संगठन ने संतोष जायसवाल को आगामी वैकल्पिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए नमो श्री विष्णु देव मुख्यमंत्री प्रशंसक फोरम कमेटी छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष के पद पर आगामी आदेश तक नियुक्त किया है उनके अति सक्रिय कार्य से प्रभावित होकर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। कमेटी ने संतोष जायसवाल को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी है।