Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़

ktg break : ग्राम गुरुमुडा के जंगल मे मिली पति पत्नी की सड़ी गली लाश.. मचा हड़कम्प.. पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच में जुटी.

कोरबा/कटघोरा 30 नवम्बर 2024 : कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुमुडा के जंगल में आज दोपहर दो सड़ी गली लाश मिलने से गाव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने जंगल मे जब एक महिला व एक पुरुष की सड़ी गली गली लाश को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अतरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। और जांच प्रारम्भ की।

पुलिस ने ग्राम पंचायत गुरुमुडा व पास के ग्राम पंचायत घरी पखना के सरपंच व ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमे जानकारी मिली कि दोनों मृतक पति पत्नी है। मृतक आनंदकुंवर अगरिया उम्र लगभग 55 वर्ष पति चरण साय अगरिया की उम्र लगभग 65 वर्ष है। महिला ग्राम घरीपखना की निवासी है। और शादी के नाद कोरबा ब्लॉक के ग्राम तिलईडाँड़ के पंडरीपानी में रहते थे। कुछ दिनों पूर्व मृतक महिला के भाई का दशगात्र कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने दोनों पति पत्नी आये हुए थे। 15 नवम्बर को वे ग्राम पर्रिपानी के लिए निकले थे लेकिन वो घर नही पहुंचे। और आज दोपहर गुरुमुडा के जंगल मे सड़ी गली अवस्था मे लाश मिली।

 

मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस, फोरेंसिक टीम हर पहलू किं जाँच में जुटे है। पुलिस लाश की शिनाख्ती पश्चात पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। दोनों पति पत्नी 15 नवम्बर को घर के निकले लेकिन घर नही पहुंचे और इनकी लाश गुरुमुडा के जंगल कैसे मिली यह जांच का विषय है, फिलहाल पुलिस यह संदिग्ध मामला है यह मामला हत्या व आत्महत्या है इसकी गहन जांच में जुट गई है।