ktg news : मुख्यमंत्री प्रवास को लेकर पुलिस प्रशासन ने जारी किया रोड़ मैप.. शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध.. पुलिस की रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था.
कोरबा/कटघोरा 7 नवम्बर 2024 : 8 नवम्बर दिन शुक्रवार को सहस्त्रबाहु जयंती पर कलचुरी जायसवाल समाज द्वारा प्रांत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका आयोजन कटघोरा के अग्रसेन भवन में निर्धारित किया गया है। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर रोड़ मैप जारी किया है। जिसमें अम्बिकापुर व कोरबा से आने वाले सामाजिक एवं पार्टी लेवल के लोग अपने वाहन स्वामी आत्मानंद स्कूल व हाई स्कूल मैदान में पार्किंग करेंगे। वहीं पाली व बिलासपुर से आने वाले सामाजिक व पार्टी कार्यकर्ता सांस्कृतिक भवन कटघोरा में अपने वाहन पार्किंग करेंगे। साथ ही भारी वाहनों का शहर के भीतर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिसके लिए यातायात पुलिस सभी मार्गों पर तैनात रहेंगे व यायातात व्यवस्था को सुचारू रूप से निर्विघ्न सम्पन्न कराएंगे।


