Tuesday, October 28, 2025
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशल

Ktg News: विजयदशमी पर कटघोरा पुलिस ने किया शस्त्र पूजन.. असत्य पर सत्य की जीत के साथ पुलिस ने ली ये शपथ.

कोरबा/कटघोरा 12 अक्टूबर 2024 : छत्तीसगढ़ की लिथियम नगरी कटघोरा में भी समूचे देश की तरह विजयादशमी के पर्व का उत्साह चरम पर है। यहां देर शाम को जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया जाएगा। वहीं इसके पहले पारंपरिक तरीके से कटघोरा थाना परिसर में पुलिस परिवार द्वारा विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया, सहायक उपनिरीक्षक राम पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश तंवर, प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, आरक्षक रमेश कश्यप, महिला आरक्षक रामेश्वरी कंवर, आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे, आरक्षक अजय खुटले, आरक्षक खम्मन सिंह व कटघोरा थाना के समस्त स्टाफ ने दशहरे के पर्व पर शस्त्र पूजा की गई।

पुलिस ने ली शपथ

दशहरा के अवसर पर शस्त्र पूजन करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इस दिन हर घर में शस्त्रों की पूजा होती है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने थाना में शस्त्र पूजन के पश्चात बताया कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, इस मौके पर पुलिस द्वारा शपथ ली गई. कटघोरा पुलिस ने संकल्प लिया कि पुलिस का अपराधियों पर प्रहार जारी रहेगा, लगातार पुलिस अपराधियों के लिए चुनौती बनी रहेगी। वहीं पुलिस आम जनता से इस तरह व्यवहार रखेगी कि आम जनता पुलिस को अपना मित्र समझे।

पुलिस ने आम जनता से दोस्ती का दिया संदेश

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के अनुसार विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। ऐसे में पुलिस का प्रयास है कि वह बुरा काम करने वाले, देश विरोधी ताकतों और हिंसा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करे। दशहरे पर हर बार शस्त्रपूजन के बाद अधिकारियों द्वारा हर्ष फायर किया जाता है। थाना प्रभारी श्री तिवारी द्वारा दशहरे पर्व पर हर्ष फायर भी किया गया। कटघोरा पुलिस ने इस बार दशहरे पर ये संदेश दिया है कि पुलिस आम जनता से दोस्ती कर समाज मे वैमनस्यता फैलाने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करेगी।