ktg break : मछली चुराने के संदेह में आधी रात बुजुर्ग की हत्या.. संदेही युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. जांच में जुटी पुलिस.

कोरबा/कटघोरा 26 सितम्बर 2024 : कटघोरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तानाखार में सुबह खेत मे एक बुजुर्ग का शव मिलने से गाव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जॉच में संदेही गाव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

बतादें की कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार के पास सुबह गाँव के एक बुजुर्ग का शव गाव के ही एक खेत मे मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ की। जाँच में ग्राम के एक संदेही युवक तानाखार निवासी विजय बहादुर सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो बातें सामने आई है काफी चौकाने वाली है। संदेही युवक ने बताया कि वो रोजाना अपने खेत मे मछली का जाल बिछाता था। लेकिन रोज मछली सुबह जब लेने जाता था तो मछली जाल समेत गायब मिलता था। रोजाना यही होता था तो युवक बुधवार की रात लगभग 2 बजे अपने खेत के पास घात लगाए बैठा था। इसी दौरान बुजुर्ग लालजी पाटले उम्र 65 वर्ष चंदनपुर निवासी विजय बहादुर के खेत से गुजर रहा था तभी घात लगाए बैठा विजय बहादुर सिंह कंवर ने बुजुर्ग लालजी पाटले की लाठी छीनकर उड़की पिटाई कर दी और वहां से भाग खड़ा हुआ।

सुबह जब ग्रामीणों ने खेत के पास शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी। फिलहाल कटघोरा पुलिस मृतक लालजी पाटले के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटघोरा पुलिस युवक विजय बहादुर सिंह कंवर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। कटघोरा पुलिस हत्या के कारण का खुलाशा जल्द करेगी।

