Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

छत्तीसगढ़ : लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के स्वास्थ्य में, हो रहा है लगातार सुधार….

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के स्वास्थ्य में, हो रहा है लगातार सुधार….

बिलासपुर – लोरमी विधानसभा क्षेत्र के मिलनसार और जिंदादिल विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें सीने में तकलीफ होने के कारण मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां चंद दिनों पूर्व हुई बाईपास सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। श्री धर्मजीत सिंह ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करने वाले मित्रों शुभचिंतकों और क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को ह्रदय से धन्यवाद देते हुए कहा है कि “आप सभी की शुभकामनाओं और परमेश्वर के आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में सतत सुधार है। आप सभी का धन्यवाद”। कांग्रेस नेता एवं उनके पारिवारिक मित्र श्री अशोक अग्रवाल और रायपुर से श्री गजराज पगारिया तथा श्री धर्मजीत सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती शशि सिंह और भतीजा विशाल सिंह उनके साथ मुंबई गए थे। अब श्री धर्मजीत सिंह के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार दिखाई दे रहा है।