Tuesday, October 28, 2025
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

First Omicron Case in India : भारत में आ चुका है ओमीक्रोन…नए कोरोना वेरिएंट वाले 2 लोगों की कैसी है हालत, संपर्क में आए 5 लोग भी हुए पॉजिटिव

दिल्ली :देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की एंट्री हो गई है। कर्नाटक में ओमीक्रोन संक्रमण के दो मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। उन्होंने कहा कि 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है।

दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आए 5 लोगों को हुआ संक्रमण

ओमीक्रोन से संक्रमित पहला व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से आया था। यह यात्री ठीक होने के बाद भारत से लौट चुका है। उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। वहीं दूसरे रोगी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसके संपर्क में आने वाले 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, राहत की बात है कि दोनों रोगियों में कोरोना के हल्के लक्षण थे। अब दोनों लोग ठीक हो चुके हैं।

पहले यात्री के 24 कॉन्टेक्ट का पता लगाया

वहीं, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक से दोनों सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे जो ओमीक्रोन पॉजिटिव मिले थे। इसमें से एक 66 साल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है। ये वापस चले गए हैं। इनके संपर्क में आए 24 प्राथमिक और 240 सेकेंडरी संपर्कों का पता लगा लिया है।