Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल ने ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को किया चरितार्थ : सुनीता नागरानी

मुख्यमंत्री बघेल ने ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को किया चरितार्थ : सुनीता नागरानी

रायपुर/सागर बत्रा :- प्रदेश में पेट्रोल में एक प्रतिशत और डीजल में 2 प्रतिशत वैट टैक्स कम कर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऊंट के मुंह मे जीरा वाली कहावत को चरितार्थ किया है यह बातें भाजपा महिला मोर्चा रायपुर कोषाध्यक्ष सुनीता नागरानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नही है भूपेश बघेल कांग्रेस शासित राज्यो से भी सीख नही ले रहे है सुनीता नागरानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने एक प्रतिशत वैट घटाया है,

यानी 77 पैसा प्रति लीटर जबकि भारत की अन्य राज्यो की सरकारों ने यहाँ तक कि कांग्रेस सरकारों ने भी 7 से 10 रुपया तक पेट्रोल के दाम कम किये है लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने मात्र 77 पैसे कम कर प्रदेश की जनता के साथ मजाक किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ऐसे जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी,