Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़

ब्रेकिंग: अचानकमार ATR में मिला बाघ शावक का शव, दौड़े भागे पहुंचे अफसर, कल होगा पोस्टमार्टम

बिलासपुर। अचानकमार ATR के टिंगीपुर के तेंदुआ में बाघ शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही CCF वाइल्ड लाइफ के साथ 3-3 DFO मौके पर पहुंचे हैं। शावक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार शावक शव दो दिन पुराना है। शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अमले को दी थी। अधिकारियों के अनुसार शावक का शिकार नहीं हुआ है। शव से न तो स्किन निकली गई है और न ही नाखून निकाला गया है। उनका मानना है कि शिकार इन्हीं दो चीजों के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि शावक के पीछे तरफ चोट के निशान मिले हैं। जिससे लग रहा है शावक अपनी मां के साथ रहा होगा और मेल टाइगर उस पर हमला किया होगा जिससे उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। इस पूरे मामले में ATR के डायरेक्टर जगदीशन का कहना है कि शावक का शव जिस क्षेत्र में शव मिला है वह वन विकास निगम का है।