Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

रायगढ़ : ब्लाक एवं बूथ स्तर तक संगठन की रूपरेखा तय -आशीष उपाध्याय …: प्रदीप प्रधान बनाए गए पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष

रायगढ़! आज दिनांक 20 नवंबर.2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पुसौर के पद पर प्रदीप प्रधान काे नियुक्त किया है।

उक्त नियुक्ति जिला सचिव तुलाराम, देवॉंगन की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने की है।

ज्ञात हो कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)प्रदेश की पहली मान्यता प्राप्त स्थानीय पार्टी है। पार्टी जिले में लगातार संगठन का विस्तार कर रही है। इस क्रम में ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जा रही हैं। प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष उपाध्याय ने बताया कि ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर पार्टी का संगठन तैयार किया जा रहा है, इसके बाद डोर टू डोर संपर्क कर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश के एकमात्र क्षेत्रीय दल के सिद्धांतो और उद्देश्यों से लोगों का परिचय कराकर प्रदेश हित में क्षेत्रीय दल की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए लोगों को संगठित किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ,परमजीत सिंह उर्फ बाबी घई,जिला उपाध्यक्ष प्रिंकल दास जिला सचिव तुलाराम देवांगन कोषाध्यक्ष अंजना बंजारे अजीत जोगी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पायल राजपूत,जमुना देवांगन, निशा सोंधिया,श्रवण सिदार,अजीत जोगी युवा मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष जय सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष मारकण्डे सिंह,अमन ठाकुर,मोहन सिंह,रवि रंजन विश्वकर्मा,राधिका चौहान, मीरा मैत्री व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।