Monday, October 27, 2025
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedछत्तीसगढ़ न्यूज़

छत्तीसगढ़ : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक एवं ए आई सी सी ह्युमन राइट्स छत्तीसगढ़) प्रकाश अनंत ने दीपावली (लक्ष्मी पूजन) पर्व की क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अनन्त् जी ने कहा है कि अमावस्या के गहन अंधकार के विरूद्ध नन्हे दीपकों के प्रकाश का संघर्ष रूपी संदेश देने वाला दीपावली पर्व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रमुख पर्व है। दीपावली का यह पर्व वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, समृद्धि तथा दीर्घायु होने का एवं कोरोना संक्रमण से मुक्ति का पर्व हो। दीपावली शरद ऋतु में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन सनातन संस्कृति का त्यौहार है। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा है कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन के साथ भैया दूज की बधाई प्रदेश के लोगों को दी। लोगों ने आतिशबाजी ध्यान के साथ करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्यौहार के अवसर पर बाजार में रौनक रहती है, इसके लिए बाजार में निकलते समय सभी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें।