Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest Newsकोरबा न्यूज़

कटघोरा वनमंडल रेलकारिडोर परियोजना के काटे गये वृक्षो का जड उखाड़ने को लेकर मची थी धांधली करोडो रूपये गबन कर गये रेंजर

कटघोरा वनमंडल मे भ्रष्टाचार की नयी कहानी सामने आई है वन मंडल कटघोरा अंतर्गत रेल कॉरिडोर परियोजना में लाखों वृक्षों की कटाई वन विभाग द्वारा की गई है जिसमें वृक्षों को काटकर संबंधित वन विभाग के काष्टागार भेजा गया एवं वृक्षों के जड़ों को उखाड़ने के लिए बकायदा निविदा बुलाएगी बाद में निविदा निरस्त हो गई निरस्त होने के बाद तत्कालीन वन मंडल अधिकारी द्वारकादास संत के निर्देश पर संबंधित रेंजर द्वारा जड़ों को उखाड़ने का बिल वाउचर डीएफओ कार्यालय में प्रस्तुत किया जिसका करोड़ों रुपए भुगतान रेंजर को हुआ लेकिन जड़ का पता नहीं वन विभाग ने तो इस बड़े खेल में रेंजर से लेकर डीएफओ तक जमकर धांधली मचाई