Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

प्रशिक्षु IAS ने किया रेप: ‘शादी करूंगा कहकर कई बार किया सेक्स और अब नहीं दे रहा कोई जवाब’…. प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ने शादी का झांसा देकर किया महिला से किया रेप…. मामला दर्ज…..

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक प्रशिक्षु अधिकारी पर एक महिला को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने प्रशिक्षु अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रशिक्षु अधिकारी तेलंगाना के एक पूर्व विधायक का बेटा है और वर्तमान में तमिलनाडु के मदुरै जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रशिक्षण ले रहा है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षु अधिकारी ने 2019 से यहां कई बार उसे ब्लैकमेल करके और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के बाद 27 सितंबर को प्रशिक्षु अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा उसके पिता के खिलाफ भी अपराध को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी और महिला के बीच पहले से संबंध थे। उसने महिला से कहा था कि वह उससे शादी करेगा लेकिन बाद में उसने जवाब देना बंद कर दिया, क्योंकि वह किसी और से शादी करना चाहता है। अब महिला ने शिकायत की है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।