Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy ads

उत्तराखण्ड में फंसे छत्तीसगढ़ के सभी पर्यटक कल सुबह प्रदेश के लिए होंगे रवाना

रायपुर। उत्तराखंड में भूस्खलन में कल कैंची धाम में फंसे दुर्ग जिले के सभी यात्री कुशल है। नैनीताल जिले में तेजी से बारिश होने की वजह से हुए भूस्खलन से यह यात्री फंस गये थे। कल सुबह यह यात्री छत्तीसगढ़ वापस आने के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि नैनीताल जिले में लगातार बारिश के कारण कई भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दुर्ग डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से यात्रियों की सकुशल वापसी के लिए नैनीताल जिला प्रशासन से समन्वय कर कार्य करने निर्देशित किया था। यात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति विशेष रूप से आभार जताया है। साथ ही उन्होंने नैनीताल जिला प्रशासन तथा डोगरा बटालियन के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।