Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorizedकोरबा न्यूज़

50 लाख का मुआवजा: CM भूपेश ने जशपुर हादसे में मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये के मुआवजा देने का किया ऐलान, बीजेपी का आज जशपुर बन्द, एक करोड़ मुआवजे की मांग

बीजेपी ने आज मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व घायलों को 25 लाख राहत राशि की मांग को ले कर जशपुर बन्द का आहवाहन किया है।

जशपुर, 16 अक्टूबर 2021 : जशपुर हादसे में मृत हुए युवक के घर वालो को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान राज्य शासन ने किया है। वहीं गम्भीर रूप से घायल लोगो के इलाज की घोषणा भी की गई हैं। कल हुए हिट एंड रन घटना में 16 लोग घायल हुए है, जिनमें 4 घायलो को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया हैं। मुआवजे की घोषणा स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह की मुख्यमंत्री से चर्चा के उपरांत हुई हैं। तो दूसरी तरफ बीजेपी ने आज मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व घायलों को 25 लाख राहत राशि की मांग को ले कर जशपुर बन्द का आहवाहन किया है।