Sunday, March 22, 2026
Latest:
govthigh paid adsLatest Newsmiddle position adsmy adsUncategorized

BIG NEWS: NSUI प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश…. NSUI की तमाम कार्यकारिणी हुई भंग…. नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर कही ये बात…. देखें आदेश…..

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) के विस्तारित कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी किया है। समस्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, विश्वविद्यालय कार्यकारिणी, महाविद्यालय कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, मीडिया, सोशल मीडिया, स्कूल यूनिट सहित अन्य विभागों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी। आदेश NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने जारी किया है।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय और प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी की तरफ से कहा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एन.एस.यू.आई.) के मान. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एस.यू.आई. की विस्तारित कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की जाति हैं। इस आदेश के साथ समस्त प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, विश्वविद्यालय कार्यकारिणी, महाविद्यालय कार्यकारिणी, विधानसभा कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, मीडिया, सोशल मीडिया, स्कूल यूनिट सहित अन्य विभागों की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाएगी।