Sunday, March 22, 2026
Latest:
Latest NewsUncategorizedछत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ स्पेशलब्रेकिंग न्यूज़रायपुरविशेष समाचार

कवर्धा दंगे में BJP सांसद-पूर्व सांसद पर केस:भाजपा ने कोर्ट से निकलवाई FIR की कॉपी, उसमें पूर्व CM रमन सिंह के बेटे अभिषेक, सांसद संतोष पांडेय समेत 14 नाम

छत्तीसगढ़/रितेश गुप्ता : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में तनावपूर्ण शांति है। प्रशासन ने कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए ढील दी थी। अचानक से मिली इस छूट का पता लोगों को देर से चल सका। वहीं इस उपद्रव को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस ने भाजपा सांसद संतोष पांडेय, पूर्व CM डॉ. रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह सहित 14 भाजपा नेताओं पर अशांति फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की है। अल्पसंख्यक आयोग ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर 9 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।

शहर में 5 अक्टूबर को हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने 3 अलग-अलग FIR दर्ज की थी। भाजपा ने जब FIR की कॉपी कोर्ट से निकलवाई, तो पता चला कि वरिष्ठ नेताओं का नाम भी जोड़े गए हैं। इनमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर, VHP जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर सहित कैलाश चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल हैं।